बिसौली। सड़क चौड़ीकरण और जलनिकासी सुधार से जनता को मिलेगा सुगम जीवन कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बिसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री कुशाग्र सागर ने कल लखनऊ में शिष्टाचार भेंट कीसड़क चौड़ीकरण और जलनिकासी सुधार से जनता को मिलेगा सुगम जीवन । पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने मुख्यमंत्री के समक्ष बिसौली बाईपास के कार्य को गति देने, मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण, जलनिकासी व्यवस्था में सुधार और ग्रामीण क्षेत्रों विशेषकर ग्राम लालूआ नगला एवं भूसाया में बिजली घर की स्थापना जैसी विकास संबंधी मांगों को रखा। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य क्षेत्रवासियों के लिए जीवन को अधिक सुगम बनाने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रस्तुत सुझावों पर गंभीरता से विचार करने और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनसुविधाओं और क्षेत्रीय विकास के कार्यों को प्राथमिकता देती है। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनता के हितों के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश में तेज़ी से विकास कार्य हो रहे हैं। बिसौली बाईपास के कार्य को गति देने, मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण जैसी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेंगी और जनता को यातायात व सुविधा दोनों में राहत देंगी। साथ ही कहा मेरा प्रयास सदैव बिसौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान, विकास और सुगम जीवन सुनिश्चित करने में रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के सकारात्मक दृष्टिकोण और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।