बरेली। कांग्रेस जनपद में पंचायत चुनाव में लोकल मैनिफेस्टो तैयार करेगी। जनपद की सभी विधानसभा के हर बूथ पर बूथ कमेटी बनाई जाएगी। उक्त निर्णय कांग्रेस की मासिक बैठक में लिए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में लिये गये बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी ने कहा कि रोजगार के लिए कोई उद्योग धंधा नहीं है। जनपद के सभी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की सड़कें खस्ताहाल हैं। कांग्रेस जनता से संवाद कर जनसमस्याओं को उठाएगी । लोग बड़े पैमाने पर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। कांग्रेस हर वर्ग को लेकर चलती है कांग्रेस ही भाजपा को सत्ता से हटा सकती है। उन्होंने कहा कि बिना कांग्रेस के 2027 में सूबे में कोई सरकार नहीं बनेगी।बरेली के ज़िला पंचायत चुनाव के लिए साठ वार्डों में प्रभारी नियुक्त किए गये जो कांग्रेस पार्टी बरेली में पंचायत चुनाव मज़बूती के साथ लड़ेगी सभी कार्यकर्ताओं से चुनाव की त्यारी में जुटने को कहा है बैठक में ज़िला उपाध्यक्ष इलयास अंसारी ,कृष्ण कांत शर्मा ब्रह्ममानंद शर्मा नाहिद सुल्ताना उल्फत सिंह कठेरिया अयाज़ ख़ान मुजम्मिल रज़ा एडवोकेट जिया उर्ह्मान संचालन ज़िला प्रवक्ता राजन उपाध्याय ने किया सुधीर रस्तोगी दत्त राम गंगवार इरशाद मंसूरी गुड्डू ख़ान अमित कश्यप हसीन ख़ान हरीश गंगवार रिंक्कू बालमिकी नन्ने यूसुफ़ सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।