भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर की पूजा, शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर कराया जलपान

WhatsApp Image 2025-10-10 at 5.49.37 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज (बदायूं)। कस्बे में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर की पूजा, शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर कराया जलपान। भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासियो के साथ स्वागत किया। डॉ. पाठक ने स्वयं आगे बढ़कर महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा का पूजन किया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धा भाव से आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी मानवता, ज्ञान और सत्य के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि आत्मविश्वास, सत्कर्म और भक्ति से कोई भी व्यक्ति जीवन की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, भाईचारे और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए। पूजन और पुष्पवर्षा के पश्चात भाजपा नेता ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को जलपान और अल्पाहार कराया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। नगरवासी शोभायात्रा में शामिल झांकियों को देखकर अभिभूत हो उठे। शोभायात्रा में रामायण, आदिकवि वाल्मीकि की रचनाओं और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाने वाले दृश्य मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights