बदायूं। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिवकिशोर गौर एडवोकेट का बदायूं में वकीलों से भ्रमण कर मिलने का कार्यक्रम रहा, उन्होंने वकीलों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने का वचन दिया। कार्यक्रम में सबसे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता योगेन्द्र शर्मा के घर पहुंचकर उनके हाल चाल जाने, उसके बाद सिविल बार बदायूं में संबोधन हुआ जहां उनका स्वागत सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द पराशरी ने किया। सभा में हरिप्रताप सिंह राठौड़, विवेक रेंडर, मधुकर शर्मा ने अपने विचार रखे।उसके बाद उन्होंने जिला बार एसोसिएशन में वकीलों के चैंबरों पर जा जा कर वरिष्ठ, कनिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं से भेंट की।जिला बार एसोसिएशन बदायूं में अरविंद पाल सिंह परमार एडवोकेट महासचिव जिला बार एसोसिएशन , जयपाल सिंह एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अवनीश गुर्जर संयुक्त सचिव प्रशासन, विशन मौर्य कोषाध्यक्ष, ओमपाल माथुर संयुक्त सचिव प्रकाशन, विश्वनाथ मौर्य संयुक्त सचिव पुस्तकालय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य दिनेश चंद्र सिंह, रामबीर सिंह, मनोज, दिवाकर जी, लोटन, अनुज मौर्य, गासिम , पप्पुराज, पूर्व अध्यक्ष रामपाल शाक्य, होतेलाल मौर्य, प्रेमचंद यादव, होतराम वर्मा, जितेंद्र सिंह यादव, मिथलेश मिश्रा, दीपक पाठक, दीपक शर्मा, भानु, हरिओम कश्यप, धीरपाल कश्यप, सतेंद्र पाल, समीक्षा शर्मा, सुधीर कश्यप, भावना शर्मा, डॉक्टर नरेंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, अतुल चौहान, राहुल गौतम, राजवीर सिंह यादव, हृदय राम यादव, देवपाल सिंह, सलीमुद्दीन, राजीव शर्मा, विवेक शर्मा, बृजेश शर्मा, कोंकण, अमित सोलंकी, सौरभ सिंह, गुड्डू भाई, प्रेमवती मौर्य, सत्यप्रकाश मौर्य, प्रदीप सिंह, सत्यप्रकाश कश्यप, मुकेश यादव, चाहत शर्मा, मुनेंद्र सिंह ,ब्रह्मसिंह यादव ,धीरेन्द्र सिंह ,शरद सक्सेना, मनोज मोहन सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया, पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट किए।