बदायूं।जनपद से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हुए किसान कांग्रेस सम्मेलन में भाग लेने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन और उत्तर प्रदेश कांग्रेस किसान कमेटी के महासचिव गौरव सिंह राठौर के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों किसान भाग लेने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचे। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव गौरव सिंह राठौर और नवनियुक्त जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन को प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र भी प्रदान किये। लखनऊ सम्मेलन में भाग लेने वालों में बदायूं जनपद से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जिला कांग्रेस कमेटी एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, हरवीर सिंह यादव विदेशी परविंदर नन्हे दिग्विजय सिंह हरवीर सिंह ,जीतपाल, रामपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, कमरुल हुसैन अफजल सैफी, दीपक शर्मा, हाशिम सोमवीर यादव, उवैस राजा, राजेंद्र आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे ।