बरेली। थाना फरीदपुर पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। 4 अक्टूबर को रघुप्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी फरीदपुर, ने पुलिस को सूचना दी थी कि तंजीफ आलम उर्फ तंजीर आलम, स्पोर्ट्स टीचर/कोच, फ्यूचर यूनिवर्सिटी फरीदपुर ने मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर अपने इंस्टाग्राम पर अभद्र पोस्ट साझा की है। इस पर थाना फरीदपुर में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तंजीफ आलम को फ्यूचर यूनिवर्सिटी गेट के सामने से एक मोबाइल फोन (रियलमी कंपनी) सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा।