बदायूं। आज राजमहल गार्डन में आगाज़ द वॉइस ऑफ यूथ का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें संस्था का पुनर्गठन किया गया। संस्था के 20 वर्ष पूरे होने पर संस्थापक आमिर सुल्तानी ने जितने भी मेंबर्स कहीं ना कहीं संस्था से अलग हो गए थे उन सब को जोड़कर एक नई पहल की शुरुआत की है। नितिन गुप्ता को सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर समाज के हर धर्म जाति वर्ग के लोग मौजूद रहे। सभी ने आगे समाज की सेवा करने का संकल्प लिया ।आज के दौर में इतने युवाओं का एक साथ किसी संस्था में जोड़ना एक अनोखी बात है। जिसे आगाज़ संस्था के लोगों ने पूरा किया है ।पुराने साथियों ने आज अपना 20 साल बाद मिलने पर खुशी ज़ाहिर की तथा आगे मिलकर काम करने का आश्वासन दिया।