दशहरा पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था हेतु मजिस्ट्रेट नामित

Screenshot 2025-09-29 193405
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 02 अक्टूबर को विजयदशमी (दशहरा) का त्योहार मनाया जायेगा तथा गाँधी ग्राउण्ड पर रावण दहन का आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वर्तमान में दुर्गा पूजा का पर्व भी मनाया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इन दोनों ही पर्व हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण पर्व होने के कारण विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राओं, रामलीलाओं तथा रावण दहन का आयोजन होता है। इन आयोजनों पर बड़ी संख्या में व्यक्ति भाग लेते हैं और आयोजन स्थलों व मार्गों पर काफी भीड़ एकत्रित हो जाती है।उन्होंने बताया कि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु जनपद के समस्त थानों व कोतवाली क्षेत्र के लिए 21 मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 09 अधिकारियों को आरक्षित मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी नामित मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की कानून व शांति व्यवस्था के लिए उत्तरदायी हांगे।उन्होंने निर्देशित किया है कि परंपरागत तरीके से विजय दशमी(दशहरा) पर्व मनाया जाए और कोई भी नई परम्परा न पड़ने दी जाए। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी सम्बंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights