मदर एथीना स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताएं हुई,विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

WhatsApp Image 2025-09-27 at 6.15.27 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में आज सी0बी0एस0ई0 द्वारा निर्देशित ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तत्वाधान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत कक्षा-1 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु ‘कैलीग्राफी’ एवं कक्षा-9 तथा कक्षा-11 हेतु ‘स्लोगन राइटिंग’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य विषय था- ‘स्वच्छता ही सेवा है’ अथवा ‘अपशिष्ट प्रबंधन और एकल उपयोग प्लास्टिक के उन्मूलन का महŸव’। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों ने अपने सुंदर, क्रियात्मक लेख एवं अद्भुत ज्ञान का परिचय दिया। विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से स्वच्छता एवं प्लास्टिक से संबंधित महŸवपूर्ण संदेश देते हुए जागरूक किया। इसके अतिरिक्त जीवन में स्वच्छता अपनाने तथा प्रति सप्ताह कम से कम दो घंटे अथवा वर्ष में लगभग सौ घंटे स्वच्छता के प्रति श्रमदान का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई आदि भी की गई। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी समाज एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ अपने ज्ञान का आंकलन भी करता है तथा उसमें अभिवृद्धि हेतु प्रयासरत होता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights