बदायूं क्लब में लगी प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी व उपलब्धियां देखकर व्यक्त की प्रसन्नता

WhatsApp Image 2025-09-27 at 5.32.13 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । बदायूं क्लब में संचालित प्रदर्शनी की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। शनिवार को महर्षि विद्या मंदिर बदायूं व अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का व्यक्तित्व व कृतित्व अनुकरणीय व प्रेरणादायक है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं आमजन के हितार्थ संचालित हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जीवन के संघर्षों, उपलब्धियों व विजन आदि को बहुत ही भव्य रूप से प्रदर्शित किया गया है वहीं दूसरी ओर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी सहज व सुलभ ढंग से प्रदर्शित की गई है। महर्षि विद्या मंदिर व अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अध्यापकों ने आगंतुक पुस्तिका में अपने टिप्पणी में इस प्रकार की और प्रदर्शनियां भविष्य में लगाए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जीवन के बारे में कई रोचक व महत्वपूर्ण जानकारियां मिली साथ ही योजनाओं की जानकारी भी मिली। कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा रही है। योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी ताकि वह भी आगे आकर उसका लाभ ले सके व अपना आर्थिक व सामाजिक उत्थान कर सकें।प्रदर्शनी में विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के संबंध में बारकोड स्कैनर की व्यवस्था भी की गई है ताकि आमजन अपने सुझाव सरकार तक पहुंचा सके। अच्छे सुझाव देने वालों को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। प्रदर्शनी आगामी 02 अक्टूबर 2025 तक प्रातः 10ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक संचालित रहेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights