बदायूं क्लब में लगी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जा रही रोचक जानकारियां,देखने को भीड़ उमड़ रही

WhatsApp Image 2025-09-26 at 4.22.42 PM (2)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं । प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं के संबंध में गत 17 सितंबर से बदायूं क्लब में संचालित प्रदर्शनी के माध्यम से रोचक जानकारियां दी जा रही हैं। प्रदर्शनी 02 अक्टूबर 2025 तक प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 तक संचालित रहेगी। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जी के जीवन के संघर्षों, उपलब्धियों व विजन आदि का सचित्र विवरण बहुत ही भव्य रूप से प्रदर्शित किया गया है वहीं दूसरी ओर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी सहज ढंग से उपलब्ध कराई गई है। आमजन, गणमान्य लोगों विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसको एक सराहनीय प्रयास बताया व उसकी प्रशंसा की। शुक्रवार को लाला छोटे लाल राधेश्याम नवयुवक इंटर कॉलेज बदायूं के अध्यापकों व छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली। योजनाओं की जानकारी लेकर उसको आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया ताकि जरूरतमंदों को उसका लाभ मुहैया हो सके। प्रदर्शनी में विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश 2047 में उत्तर प्रदेश व भारत कैसा हो, इसके लिए आमजन से सुझाव लिए जा रहे हैं, जिसके लिए बारकोड की व्यवस्था भी प्रदर्शनी में की गई है। आगामी 05 अक्टूबर 2025 तक कोई भी बारकोड स्कैन करके अपने सुझाव सरकार को भेज सकता है। अच्छे सुझाव देने वालों को सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights