बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति-5.0 के तहत नारी सशक्तीकरण संगोष्ठी हुई,जागरूक किया

WhatsApp Image 2025-09-25 at 7.47.47 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत नारी सशक्तीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदेश कठेरिया एवं क्षेत्राधिकारी गौरव उपाध्याय, बिल्सी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर वी.के.मौर्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा अतिथियों के स्वागत व अभिनंदन के साथ किया। कार्यक्रम में कक्षा-9 से 12 तक की विद्यार्थियों को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान, साइबर सुरक्षा एवं यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही सेवाओं से सम्बंधित जानकारी दी | इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदेश कठेरिया ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि उनके सबसे नजदीक उनके माता-पिता होते हैं | छात्राओं को हर बात अपनी माता, बड़ी बहन, तथा विद्यालय में अपनी अध्यापिका से साझा करना चाहिए | उन्होंने छात्राओं से संवाद कर कहा कि किसी भी तरह की असुरक्षा होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर तथा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचित करना चाहिए | साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान, पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही सेवाओं आदि के बारे में भी जानकारी दी |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव उपाध्याय ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, है किंग, फेक आईडी, पासवर्ड चोरी, साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल्स से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है—सतर्कता और सावधानी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें, अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया का उपयोग हमेशा जिम्मेदारी के साथ करें।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने सभी छात्राओं से कहा कि महिला सशक्तिकारण तभी होगा जब महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों के समान बन जायेंगी और अपनी स्थिति को मजबूत बनाएंगी | अपने विकास और वृद्धि के लिए महिलाओं को हर पल मजबूत, जागरूक और चौकन्ना रहने की जरूरत है | विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और सोशल मीडिया हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही अनेक प्रकार के खतरे और चुनौतियाँ भी सामने आती हैं, जिनसे बचने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इसी के साथ उन्होंने मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत सभी छात्राओं को बताया कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है | आज महिलाएँ भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और देश व समाज का नाम रोशन कर रही हैं | इस अवसर पर पुलिस कांस्टेबल राहुल सहवाग, सचिन, महिला कांस्टेबल व पुलिस विभाग की तरफ से समस्त पुलिस कर्मी तथा विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights