शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर भव्य समारोह हुआ

WhatsApp Image 2025-09-25 at 7.05.58 PM (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शेखुपुर स्थित शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम “Think Health, Think Pharmacist” (स्वास्थ्य सोचें, फार्मासिस्ट सोचें) रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान प्रबंधन समिति तथा मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पण के साथ किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें जिले के अनेक जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, फार्मासिस्ट, शिक्षाविद् और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता (विधायक, सदर बदायूँ) एवं हरीश शाक्य (विधायक, बिल्सी बदायूँ) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और उनकी भूमिका समाज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप चतुर्वेदी, (जिला अध्यक्ष, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, बदायूँ), डॉ. शैलेन्द्र कुमार, (मुख्य फार्मासिस्ट, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बदायूँ ) एवं डॉ. पंकज कटियार,( मुख्य फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल महिला, बदायूँ) उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. कप्तान सिंह यादव, (सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष, बदायूँ), आशु बंसल, , डॉ. नितेश पति तिवारी, (सहायक प्रोफेसर, फार्माकोलॉजी विभाग, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, बदायूँ), भोजराज सिंह यादव, (जिला अध्यक्ष, लेखपाल संघ, बदायूँ), कमल कुमार सिंह, (जिला सचिव, लेखपाल संघ, बदायूँ) एवं सत्येन्द्र शाक्य, (अध्यक्ष, लेखपाल संघ, तहसील बदायूँ) ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं साल ओढ़ाकर हार्दिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन सुभाष थरेजा, रजिस्ट्रार राजन मेन्दिरत्ता, प्रेसीडेंट डॉ. राजेश कुमार वर्मा, प्रबंधक विक्रांत मेन्दिरत्ता एवं सचिव करन थरेजा भी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


सुभाष थरेजा (चेयरमैन) ने कहा कि फार्मासिस्ट समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं और छात्रों को इस दिशा में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। राजन मेन्दिरत्ता (रजिस्ट्रार) ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को नई सोच और ऊर्जा प्रदान करते हैं। डॉ. राजेश कुमार वर्मा (प्रेसीडेंट) ने कहा कि फार्मेसी शिक्षा केवल रोजगार नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है और हमें इसे जनहित से जोड़ना चाहिए। विक्रांत मेन्दिरत्ता (प्रबंधक) ने कहा कि संस्थान सदैव विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। करन थरेजा (सचिव) ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि हमारे छात्र फार्मासिस्ट दिवस जैसे अवसर पर अपनी प्रतिभा और जिम्मेदारी का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा निबंध, प्रश्नोत्तरी, पौधा रोपण, रंगोली, मॉडल प्रस्तुतिकरण, पोस्टर प्रस्तुतिकरण और लोगो-स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में क्रमशः हर्ष सक्सेना, रजत सक्सेना ग्रुप, निमिष माहेश्वरी, पार्वती कुमारी ग्रुप, रजत सक्सेना ग्रुप, युवराज शर्मा ग्रुप तथा वत्सल जिंदल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | साथ ही संस्थान प्रबंधन समिति एवं अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं और फार्मेसी व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट न केवल दवा देने का कार्य करते हैं, बल्कि मरीज को सही परामर्श और जागरूकता प्रदान कर समाज के स्वास्थ्य स्तर को ऊँचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी अतिथियों ने शिखर परिवार को सफल आयोजन हेतु बधाई दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights