उझानी पालिका का दूषित पानी रोकने को नरुऊ हाईवे के पास क्रमिक अनशन 96वें दिन भी जारी
उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 96 राम सिंह भगवान सिंह , बुध पाल सिंह, बेचेलाल और शंकर लाल क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 ,जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण वीर मौर्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मुजाहिद रजा , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि जिस तत्परता के साथ माननीय उच्च न्यायालय ने हमारी वेदनाओं को समझा और बदायूं प्रशासन को इस समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए अगर इसी तत्परता से बदायूं प्रशासन कार्य करना शुरू कर दे तो निश्चित रूप से महीनों का काम दिनों में हो सकता है सत्याग्रह को करीब 100 दिन होने को हैं अब यह आंदोलनकारी धैर्य खोते जा रहे हैं ऐसा ना हो कि प्रशासन की पहल न होने पर आंदोलनकारी उग्र होकर सड़क पर आंदोलन करना शुरू कर दें अतः प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द ग्राम वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और इस दूषित पानी के नाले के डायवर्जन का काम जल्द से जल्द प्रारंभ करा दें।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा कि ग्राम वासियों संघर्ष समिति के सदस्यों ने जो निर्णय लिया है कांग्रेस पार्टी उनके निर्णय के साथ है और उनकी लड़ाई लड़ने के लिए पार्टी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है । धरना स्थल पर हेम सिंह ,तेजेन्द्र पाल कश्यप शैलेंद्र कुमार सिंह, नेपाल सिंह सोलंकी, राम सिंह, महेंद्र, भगवान सिंह ,कृपाल सिंह, सुमित सिंह ,गौरी शंकर अयोध्या रणवीर, हरविंदर सिंह बलबीर कुमार सेन, चंद्रपाल रमेश कुमार ,सूरजपाल, मुन्नालाल, सिंधु सागर महिपाल आदि सैकड़ो ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे ।













































































