गुरुकुल पद्धति पर आधारित संस्कार केंद्र का शुभारंभ
बरेली। विश्व जागृति मिशन बरेली मंडल द्वारा परम पूज्य सुधांशु महाराज जी द्वारा प्रयागराज कुंभ में धर्मसंसद सम्मेलन में सार्वजनिक घोषणा की थी कि उनकी संस्था विश्व जागृति मिशन राष्ट्रीय स्तर पर 108 बाल संस्कार शालाएं और 10 गुरुकुल पूरे देश भर में खोलेंगे। इस क्रम में आज संजय नगर स्थित साईं शिशु मंदिर में बाल संस्कारशाला का शुभारंभ डॉ अरुण कुमार वन राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार ने कहा कि आज हिंदू समाज में गुरुकुल स्कूल की आवश्यकता है और यह आज के बच्चों के लिए अपने कुल, परिवार ,राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को समझने के साथ-साथ सनातन संस्कृति, हमारे महापुरुषों के बारे में ज्ञान, विद्या, शिक्षा, तकनीक का पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक है । दिल्ली मिशन से जे एल रस्तोगी, अनिल मित्तल, एस एन खुराना विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे । मंडल के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है यह संस्कृति संस्कारों पर आधारित है ।संस्कार व्यक्ति को पवित्र, मर्यादित बनाने में सहायक होते हैं । महामंत्री पवन अरोड़ा ने कहा समाज के उत्थान और संस्कृति, संस्कारों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि अपने बच्चों को संस्कारी बनाया जाए । इसी श्रृंखला में आज बरेली में 27 वे संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया गया है । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमिता अग्रवाल फन सिटी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन शालिनी सक्सेना द्वारा किया गया । स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा सक्सेना ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में रश्मि अग्रवाल , रीना अग्रवाल, ममता गर्ग, वंदना अग्रवाल, शांति विष्ट , सविता अरोड़ा, सुमित्रा गंगवार, किरण सिंह, मधु सक्सेना का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम में नीरज माथुर, संजय गर्ग, महेंद्र पाठक, नरेंद्र नाथ खुराना, महेंद्र गंगवार, संदीप मेहरा, नूतन मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रही।













































































