प्राइवेट कंपनी का सर्वेयर जहर खुरानी गिरोह का शिकार

WhatsApp Image 2025-09-25 at 8.08.58 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे प्राइवेट कंपनी के एक सर्वेयर को जहर खुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया और नकदी व लैपटॉप अन्य सामान लूट कर फरार हो गए उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
लखनऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय गौतम दास पुत्र प्रदीप शरण दास को आज सुबह इलाज के लिए सेटेलाइट बस स्टैंड से जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया मामूली होश आने पर गौतम दास ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सर्वेयर के पद पर काम करता है और कुछ दिन पहले वह अपने मुंबई स्थित कार्यालय गया था जहां से वह हवाई जहाज द्वारा दिल्ली आया था

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जहां एक रात रुकने के बाद वह आज सुबह रोडवेज की बस से बरेली के संजय नगर गोपाल नगर स्थित अपनी ससुराल आने के लिए चला था उसकी पत्नी पहले ही छोटे भाई की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए मायके पहुंच चुकी थी वह अपनी ससुराल पहुंचाना चाहता था लेकिन रास्ते में ही जहर पुरानी गिरोह ने रोडवेज की बस में उसे अपना शिकार बना लिया और पर्स में रखे लगभग 3000 रुपये, लैपटॉप, सोने की चेन और दो मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए जब उसकी बस सैटलाइट बस स्टैंड पर पहुंची तो घटना की जानकारी बस कंडक्टर ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया और उसके घर वालों को सूचना दे दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights