लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर पत्रकार शरद शंखधार को सम्मानित किया

WhatsApp Image 2025-09-25 at 6.02.54 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने आज sks24news network के प्रधान संपादक शरद शंखधार का फूलमाला एव पटका पहना कर और बुके भेंट कर अभिनन्दन किया। उन्हें हिंदी पत्रकारिता की 38 वर्षों तक निरन्तर सेवा करने पर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर उनका स्कूल में यह भव्य अभिनन्दन किया गया।
लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी,उप चेयरमैन तेजस त्रिवेदी,निदेशक देवव्रत त्रिवेदी,प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने पटका पहना कर और बुके भेंट कर शरद शंखधार को सम्मानित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन वेदव्रत त्रिवेदी ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार ने जिले का नाम रोशन किया है,हम सभी को इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी सादगी,निष्पक्षता,निर्भीकता का सम्मान करते है। वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार को 38 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहने पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देकर हम सभी का भी मान सम्मान बढ़ाया है। कहा सम्पूर्ण जिले को भी बहुत खुशी है। प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने कहा कि 38 वर्षों तक निरन्तर हिंदी की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहना बहुत बड़ी बात है। कहा अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा शरद शंखधार को डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देना उनकी ही नही बल्कि पूरे जनपद की बड़ी उपलब्धि व खुशी की बात है। इस मौके पर कोडिनेटर सुनील सहनी,निशा सिंघल,प्रशासक मोहित कुमार,आतिफ रिजवी,शिवंशी शर्मा,मानसी पटेल समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights