सहसवान। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कृति सिंह को ब्लाक सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम ज्योति शर्मा ने और इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुख कृति सिंह नेे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर विक्रांत यादव, शारदेंदु पाठक, भाजपा नगराध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, पीयूष माहेश्वरी, सचिन शर्मा, अबीर सक्सेना, अवढर शर्मा, अनुज जौहरी, डॉ अनुपम सक्सेना, गोपाल चांडक, पंकज चौधरी, तूफान सिंह, देव सिंह यादव, बीडीओ अवध प्रताप सिंह, कोतवाल पंकज लवानिया आदि मौजूद रहे।