अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर पत्रकार शरद शंखधार को सम्मानित किया

WhatsApp Image 2025-09-23 at 9.10.44 PM (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा,परशुराम युवा मंच एव परशुराम जयंती समारोह समिति ने आज संयुक्त रूप से sks24news network के प्रधान संपादक शरद शंखधार का फूलमाला,पटका,मोतियों की माला पहना कर एव प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्हें हिंदी पत्रकारिता की 38 वर्षों तक निरन्तर सेवा करने पर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर उनका यह भव्य अभिनन्दन किया गया। शहर में आदर्श नगर स्थित विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल के सभागार में जिला अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज के कुशल संयोजन में यह भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के संरक्षक रामबहादुर पांडेय ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार ने जिले का नाम रोशन किया है,हम सभी को इन पर नाज है।

उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी सादगी,निष्पक्षता,निर्भीकता का सम्मान करते है। मण्डल संरक्षक कौशलानन्द उर्फ लालन पाण्डेय ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार को 38 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहने पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देकर हम सभी का भी मान सम्मान बढ़ाया है। मंडलीय मंत्री आयुष भारद्वाज ने कहा सम्पूर्ण जिले को भी बहुत खुशी है। उन्होंने ब्राह्मण समाज का भी मान बढ़ाया है। मण्डल उपाध्यक्ष आरके उपाध्याय ने कहा कि 38 वर्षों तक निरन्तर हिंदी की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहना बहुत बड़ी बात है। प्रांतीय मंत्री राहुल चोवे,जिला अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, जिला मंत्री संजीव शर्मा ने कहा अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा शरद शंखधार को डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देना उनकी ही नही बल्कि पूरे जनपद की बड़ी उपलब्धि व खुशी की बात है। इस मौके पर पवन मिश्रा, कामेश दत्त पाठक,विनय त्रिवेदी उर्फ डब्लू,बह्मदेव मिश्रा,वाचस्पति शंखधार, अमित दुबे,राधेश्याम पाठक समेत ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी ने शरद शंखधार का फूलमाला,पटका पहना कर जोरदार ढंग से स्वागत किया और विचार व्यक्त किए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights