सिख समाज ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर पत्रकार शरद शंखधार को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया

Screenshot 2025-09-21 200944
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। सुखमनी सेवा सोसायटी की पूर्व सचिव गुरुमीत कौर ने सरोपा औऱ नानकमत्ता के क्षेत्रीय प्रभारी एव गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व सचिव सरदार भगत सिंह ने अंगवस्त्र व दश गुरुओं का आशीष चिन्ह प्रतीक के रूप में भेंट कर आज sks24news network के प्रधान संपादक शरद शंखधार को सम्मानित किया। उन्हें हिंदी पत्रकारिता की 38 वर्षों तक निरन्तर सेवा करने पर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर सम्मानित किया गया। वात्सल्य ग्राम व्रन्दावन के मीडिया प्रभारी एव ओज कवि डॉ उमाशंकर राही ने अंगवस्त्र ओढ़ा कर शरद शंखधार को सम्मानित किया। इसके अलावा भक्ति श्रंगार के वरिष्ठ कवि महेश मित्र ने भी पटका पहना कर शरद शंखधार को सम्मानित किया। सुखमनी सेवा सोसाइटी की पूर्व सचिव गुरुमीत कौर ने आशीर्वचन दिए। गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व सचिव सरदार भगत सिंह ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार ने जिले का नाम रोशन किया है,हम सभी को इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी सादगी,निष्पक्षता,निर्भीकता का सम्मान करते है। व्रन्दावन के वात्सल्य ग्राम के मीडिया प्रभारी डॉ उमाशंकर राही ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार को 38 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहने पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देकर हम सभी का भी मान सम्मान बढ़ाया है। सम्पूर्ण जिले को भी बहुत खुशी है। भक्ति श्रंगार के वरिष्ठ कवि महेश मित्र ने कहा कि 38 वर्षों तक निरन्तर हिंदी की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहना बहुत बड़ी बात है। अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा शरद शंखधार को डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देना उनकी ही नही बल्कि पूरे जनपद की बड़ी उपलब्धि व खुशी की बात है। इस मौके पर रविन्द्र कौर, रजनी अरोरा आदि ने भी अभिनन्दन किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights