बदायूं में शिव बारात आकर्षक झांकियों के साथ निकली,रामलीला मंचन शुरु

WhatsApp Image 2025-09-21 at 7.29.23 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर में श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से शिव बारात आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। इसी के साथ शहर के गांधी ग्राउंड यानि रामलीला मैदान में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव,प्रदर्शनी में रामलीला मंचन भी शुरू हो गया। शिव बारात का कई जगहों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा गांधी मैदान में पहुंचकर समाप्त हुई। रात में नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। शाम को बिरुआबाड़ी मंदिर से शिव-विवाह शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के पथिक चौक, मढ़ई चौक, शास्त्री चौक, बड़ा बाजार, गोपी चौक, परशुराम चौक होती हुई गांधी मैदान पर पहुंची। शिव बरात में सबसे आगे मां काली का अखाड़ा चल रहा था। साथ ही अन्य देवी-देवता के स्वरूपों की झांकियां, भूत-पिशाच और यमराज के स्वरूप चल रहे थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

झांकियों में ब्रह्मा, विष्णु सहित कई देवी-देवताओं के स्वरूप अपने-अपने वाहनों पर सवार होकर शिव बरात में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई जगहों पर बरात के स्वागत के लिए लोगों ने स्टाल लगाए। वहीं, गांधी मैदान में चल रही रामलीला के साथ-साथ दूर-दराज से दुकानदारों का पहुंचना शुरू हो गया है। कई दुकानें भी अब सज चुकी हैं। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि शिव बारात के साथ ही आज से रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। इस बार बिहार के दरभंगा से नए कलाकार बुलाये गए है। शिव बारात के मार्गो पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। शोभायात्रा में भगवान शिव पार्वती की झाकी, खाली अखाड़ा, राधा रानी की झाकियां शिव बारात में आकर्ष केंद्र रही, शिव बारात में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights