“बाबा के यूपी में कभी नहीं आएंगे अपराधी”, दिशा पाटनी के घर फायरिंग पर योगी का कड़ा संदेश

Screenshot 2025-09-20 194758
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में जो भी महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा और कानून व्यवस्था को तोड़ेगा उसका बुरा हश्र होगा। कहा कि यूपी में अपराधियों की कोई जगह नहीं है। एक अपराधी मारीच बनकर आया था। वो जब पुलिस की गोली से घायल हुआ तो कहने लगा कि मुझसे गलती हो गई जो मैं उत्तर प्रदेश आ गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सजग है। इसमें खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बता दें कि दिशा पाटनी के बरेली स्थित पुश्तैनी आवास पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बाबा के उत्तर प्रदेश में कभी नहीं आएंगे सर…
घटना पर एसएसपी अनुराग आर्या ने कहा कि मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में आरोपी रामनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात में उसके साथ रहे अनिल नामक युवक को भी दबोच लिया  गया है। बता दें कि मुठभेड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि घायल आरोपी जमीन पर गिरा हुआ है और पुलिस से हाथ जोड़कर कह रहा है, “बाबा के उत्तर प्रदेश में कभी नहीं आएंगे सर…।” पुलिस ने आरोपियों के पास से .32 बोर की पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चार चले हुए खोखे बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी रामनिवास ने घर में फायरिंग की बात कबूल की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights