उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का हमला, बोले- राहुल गांधी अवसादग्रस्त, हमेशा करते हैं विनाश की बातें

hhhgh
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अवसाद के शिकार हैं। वे कभी एटम बम तो कभी हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात करते हैं। सिर्फ विनाश की बात करते हैं। भाजपा विकास की बात करती है। उन्होंने अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव को अहंकारी बताया। प्रेस वार्ता में जिले के विकास कार्य भी गिनाए।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आतंकवाद, अलगाववाद और भ्रष्टाचार की जननी है। जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। सत्ता जाने के बाद से यह बिन पानी मछली की तरह तड़प रहे हैं। आगामी 2047 तक राहुल गांधी और अखिलेश यादव की सत्ता में नो-इंट्री है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाना। आत्मनिर्भर और सामरिक शक्ति वाला भारत बनाना राहुल गांधी, अखिलेश यादव और उनके इंडी गठबंधन के बूते की बात नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष में हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से चौथे नंबर की बनने जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

 कांग्रेस के अभियान को नहीं है जनता का समर्थन- मौर्य
कांग्रेस के वोट चोरी अभियान के बारे में कहा कि उनके अभियान को  जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस सिर्फ मुंगेरीलाल का सपना ही देख सकती है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights