बदायूं।।थाना जरीफनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत भवनो में ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, कम्प्यूटर, कैमरा आदि सामान व घरों में दूध की डेयरी से इन्वर्टर, बैटरी व दूध रेट मशीन, मोबाइल आदि समान को चोरी करने की घटनाएं हुई थी। इनके मुकदमे दर्ज हुए थे। कल रात्रि में मुखबिर ने सूचना दी गयी कि ग्राम करियावेन में दूध की डेयरी से चोरी करने वाले व ग्राम जरैठा के पंचायत भवन से चोरी करने वाले व्यक्ति चोरी का सामान लेकर एक मोटर साईकिल पर बैठकर कहीं बेचने की फिराक में बागवाले से समसपुर कुवरी लिंक रोड से होकर जाने वाले है। इस सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस के ग्राम बागवाले से समसपुर कुवरी लिंक रोड पर पहुँचे एवं बदमाशों को गिरफ्तार करने हेतु तलाश किया तो एक बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो एक बदमाश नेमपाल निवासी ग्राम रजवाना थाना जुनावई जनपद सम्भल के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से घायल हो गया, जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 03 खोखा तथा चोरी हुये सामान बरामद हुये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्तगण 1. सत्यदेव निवासी ग्राम रजबाना थाना जुनावई जनपद सम्भल तथा 2. अभियुक्त जितेश निवासी ग्राम गुरेठा थाना उघैती को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 01 कैमरा मय डीवीआर, 01 इन्वर्टर (ल्यूमीनियस) व 01 बैटरा (ल्यूमीनियस), 01 दूध रेट वाली मशीन, 01 स्प्लैण्डर मोटरसाइकिल (यूपी 24 बीके 5983), 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ।