उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 90 वें दिन प्रातः 10:00 बजे मोतीराम कश्यप रामलाल कश्यप, रक्षपाल कश्यप सोहनलाल मौर्य और प्रेम शंकर शर्मा, क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 ,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन , जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण वीर मौर्य , जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व सचिव मुजाहिद रजा,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि नगर पालिका उझानी द्वारा प्रवाहित दूषित पानी से ग्राम वासियों का जीवन नारकीय हो चुका है और इसी कारण यह ऐतिहासिक आंदोलन बगैर किसी धर्म, बगैर किसी जाति और बगैर किसी राजनीति के एक जुटता के साथ कांग्रेसियों ने और ग्राम वासियों ने धर्म और जाति से उठकर 90 दिन तक चलाया और अब माननीय उच्च न्यायालय में हमारी पी,आई,एल की 22 सितंबर 2025 को डेट है उसके बाद ही इस आंदोलन का आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण वीर मौर्य ,जिला कांग्रेस पूर्वसचिव मुजाहिद रजा ने कहा कि 22 सितंबर 2025 के बाद जो भी आंदोलन का रुख होगा उसी के अनुसार कांग्रेस जन इनके साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। धरना स्थल पर तेजेन्द्र पाल कश्यप कमल प्रताप सिंह , योगेंद्र सिंह सोलंकी, शैलेंद्र कुमार सिंह सतीश कुमार सिंह, छोटेलाल ,रामलाल कश्यप ,अरुण सोलंकी ,नेपाल सिंह, फूल सिंह दशरथ सिंह, कृपाल सिंह, बेचेलाल विनोद कुमार सिंह, भोपाल सिंह रणवीर, लालाराम, सुखराम, भूदेव , आदि सैकड़ो ग्रामीण और कांग्रेसी उपस्थित रहे ।