गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय मेंसामाजिक परिवर्तन के बदलते प्रतिमान में मीडिया की भूमिका” पर सेमिनार हुआ
बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में समाजशास्त्र विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “सामाजिक परिवर्तन के बदलते प्रतिमान में मीडिया की भूमिका” रही। सेमिनार का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया गया सेमिनार में सभी सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा बढ़-कर कर प्रतिभा किया गया एवं सब सभी ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया वह माध्यम है जिसमें हम सभी अपनी विचारों भावनओं का आदान-प्रदान करते हैं। सेमिनार में भाग लेने वाले मुख्य छात्राएं वेदांशी कुमारी, रिया पटेल, अनुष्का वर्मा, रूपा देवी और अनुष्का पटेल रही। शिक्षाशास्त्र विभाग की डॉ वंदना वर्मा ने छात्राओं को बताया कि सोशल मीडिया का माध्यम एवं प्रयोग के तरीकों को बताया। अंग्रेजी विभाग की डॉ अवनिशा वर्मा ने छात्राओं को मीडिया के प्रयोग एवं मन मस्तिष्क से जोड़ी बातों की चर्चा की। समाजशास्त्र विभाग की डॉ शिल्पी तोमर ने समाजशास्त्र और मीडिया के संबंधों की चर्चा की। समाजशास्त्र विभाग की डॉ इति अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया के द्वारा भ्रामक तत्वों के फैलाने से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि आईपीसी एक्ट की धारा के तहत इसमें सजा का भी प्रावधान है। समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ सरला देवी चक्रवर्ती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग अपने विकास के लिए करें ना कि मनोरंजन के लिए। सोशल मीडिया स्वयं के विकास का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। सेमिनार के अंत में प्राचार्या द्वारा सभी छात्राओं ने शपथ लिया कि वह सोशल मीडिया का प्रयोग अपने उज्जवल भविष्य के लिए करेंगे न कि इसका दुरुपयोग करेंगे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं डॉ इंदू शर्मा, डॉ शुभी, डॉ शिल्पी, डॉ सोनी, डॉ प्रीति आदि सभी ने अपने विचारों को साझा किया ।













































































