खराब नलकूपों को तत्काल कराएं ठीक: डीएम

IMG_7435
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।जनपद बदायूँ के अन्तर्गत नलकूप खण्ड प्रथम में 402 चलित राजकीय नलकूप, 399 नलकूप खण्ड द्वितीय में एंव 381 नलकूप खण्ड तृतीय में  है सहित कुल चलित नलकूपों की संख्या 1182 है, जिसमें से 15 नलकूप यांत्रिक दोष के कारण बन्द हैं एवं 11 नलकूप विद्युत दोष से बन्द हंै।
सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी दीपा रंजन की अध्यक्षता में राजकीय नलकूपों एवं सिंचाई के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि यांत्रिक दोष से बन्द समस्त नलकूपों को तीन दिनों के भीतर चालू कराया जाए एवं विद्युत दोष से बन्द नलकूपों को विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर चालू किया जाए। नलकूप के अधिशासी अभियन्ता ने अवगत कराया है कि वर्ष 2020-21 में जनपद में 27 नलकूपों का पुनः निर्माण हो चुका है, जिसमें से विद्युत विभाग द्वारा 23 नलकूपों का उर्जीकरण करा दिया गया है शेष 04 नलकूपों पर उर्जीकरण के लिए विद्युत विभाग द्वारा 07 दिन का समय मांगा गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि रोस्टर बनाकर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसान अपनी फसल की सिंचाई समय से कर सके और फसल की अच्छी पैदावार हो सके। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो भी नलकूप किसी कारण से खराब हो जाते हैं उन्हें समय से तत्काल ठीक कराया जाए, जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े, शिकायतों को लंबित ना रखा जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights