केंद्रीय राज्यमंत्री प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतत्व पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

WhatsApp Image 2025-09-18 at 6.50.44 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतत्व पर आधारित विकसित उत्तर प्रदेश नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन आज गुरूवार 18 सितम्बर को भारत सरकार के राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता बी0एल0 वर्मा, सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
विकसित उत्तर प्रदेश नामक प्रदर्शनी स्थानीय बदायूँ क्लब बदायूँ में लगाई गई थी। यह प्रदर्शनी 18 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जनता के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शनी के अवलोकन के पश्चात भारत सरकार के राज्यमंत्री ने पंजिका में अपने टिप्पणी दर्ज करते हुए लिखा कि भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभप्रद विभिन्न योजनाओं से प्रत्येक वर्ग को लाभ मिलेगा। प्रदर्शनी में सिंचाई व्यवस्था, बाढ़ से बचाव, बुनियादी सुविधाएं और उद्योग के लिए, क्यूआरकोड को स्कैन कर सुझाव देने की व्यवस्था भी की गई है। सौभाग्य योजना के तहत गांव में बिजली पहुंचने से दशकों से पसरा अंधेरा खत्म हुआ। लगभग तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। इस योजना से शिक्षा स्वास्थ्य सेवा, रोजगार और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक विकास में भी योगदान प्राप्त हुआ है। मेरा यूपी मेरा सम्मान की प्रदर्शनी में बच्चों की पढ़ाई, पिता की दवाई, फसलों की कटाई और प्रदेश की अच्छाई के लिए क्यूआरकोड पर सुझाव दिए जा सकते हैं।
प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उप जिलाधिकारी बिल्सी विनोद कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी के बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती, जिला उपाध्यक्ष शादेन्दु पाठक, बदायूं क्लब बदायूं के सचिव अक्षत अशेष, दीपमाला गोयल, आशीष सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights