सपा MP आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता लखनऊ रेफर

azam-khan-56-1484734766-158982-khaskhabar
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सीतापुर। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां की तबीयत फिर खराब हो गई है. बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खां के साथ सीतापुर की जिला जेल में बंद आजम खां लम्बे समय से कोरोना के संक्रमण में थे. सीतापुर जिला जेल में सोमवार को उनकी तबीयत एक बार फिर खराब होने के कारण जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उनको फिर लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर डी लाल के मुताबिक,  सपा सांसद का ऑक्सीजन लेवल 88 तक पहुंच गया है. ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है. जिला प्रशासन आजम खान को एंबुलेंस से लखनऊ लेकर जाने की तैयारी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आज सीबीआई कोर्ट में आजम खान की पेशी भी थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बता दें कि आजम खान को 9 मई 2021 को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. तबीयत खराब होने के दौरान आजम खान का ऑक्सीजन लेवल भी डाउन हो गया था. इसके चलते आजम खान मेदांता अस्पताल में करीब 2 महीने 3 दिन तक भर्ती रहे. सीतापुर जिला कारागार में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को एक ही बैरक में रखा गया है.

गौरतलब है कि धोखाधड़ी मामले आजम खान सीतापुर की जेल में सवा साल से बंद हैं. पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इससे पहले भी आजम पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. जिसकी जांच अब तेज हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने पांच बिंदुओं पर डीएम से रिपोर्ट और संबंधित अभिलेख मांगे हैं. आजम के ऊपर 80 से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं, जबकि अब्दुल्ला के ऊपर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार अधिकतर मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब कुछ मुकदमों में ही जमानत मिलनी बाकी है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights