बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार, समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय मिशन कम्पाउंड, सिविल लाइन में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने की । इस अवसर पर कार्यालय परिसर में हवन-पूजन एवं भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके श्रम, कौशल और समाज निर्माण में ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ने श्रमिक, कारीगर और तकनीकी वर्ग को समाज का निर्माता थे, लेकिन आज भाजपा सरकार इन्हीं मेहनतकश वर्गों को हाशिये पर धकेल रही है। भाजपा सरकार श्रमिकों, किसानों और नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। भगवान विश्वकर्मा जी के विचार हमें सिखाते हैं कि श्रम की इज्ज़त और श्रमिकों का सम्मान सबसे ऊपर है। अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने कहा कि भाजपा केवल बड़े पूंजीपतियों की सरकार बन गई है। मेहनतकशों और वंचित वर्ग को हक और सम्मान दिलाने का काम सिर्फ समाजवादी पार्टी और पीडीए कर रहे हैं। डॉ सत्यदेव ओझा ने कहा मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमारे समाज को बहुत सम्मान दिया और आगे भी देंगे इसी लिये हमारे विश्कर्मा ने ठाना है अब अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। गोष्ठी का संचालन जिला सचिव बृजेश श्रीवास्तव सविता ने किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी,जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव,जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव,महानगर महासचिव दीपक शर्मा, राम नरेश विश्कर्मा, असलम खान, रामनाथ पटेल,हरवेन्द्र सिंह डब्बू ,संजीव कश्यप, सुखपाल शर्मा आचार्य जी,डॉ सतीश चंद्र मैथिल, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, राम चन्द्र ओझा, दिनानाथ शर्मा,अखिलेश कुमार शर्मा, कुलदीप मैथिल, शिवकुमार शर्मा,सोहनपाल शर्मा,,भगवत सरन शर्मा,नन्हे शर्मा,महेन्द्रपाल शर्मा,देशपाल शर्मा, दमोदर शर्मा,उमाचरन शर्मा,सुरेंद्र पाल शर्मा,डॉ भानु प्रताप ओझा ,तेजपाल शर्मा सहित सेकड़ो की संख्या में मैथिल समाज के लोग मौजूद रहे।