पंचायत चुनाव मे पूरी ताकत से उतरेगा अपनादल(एस) : केके पटेल

WhatsApp Image 2025-09-15 at 9.54.10 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अपना दल सोनेलाल के राष्ट्रीय महासचिव के के पटेल के बरेली आगमन पर सर्किट हाउस बरेली में पार्टी पदाधिकारीगण द्वारा जिलाध्यक्ष अनुज कुमार गंगवार के नेतृत्व मे उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महसचिव ने कई अहम मुद्दों पर जैसे की आगामी जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और ब्लॉक प्रमुखी जैसे महत्वपूर्ण चुनाव और जिले के संगठनात्मक विस्तारीकरण और जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठनत्मक संरचना को और सुद्रण और प्रगतिशील बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारी के साथ गहन चर्चा की उन्होंने बताया की आगामी चुनाव में अपना दल सोने लाल की भागीदारी पूर्णतया सुनिश्चित है पार्टी जिला ग्राम और शहरी स्तर के सभी चुनावों पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी, उन्होंने यह भी बताया की पार्टी आगामी जिला पंचायत चुनाव में जनपद बरेली की सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारेगी और साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिया की जिला और विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर पर बूथ अध्यक्षों का चुनाव और बूथ गठन के कार्य को भी बहुत तेजी से आगे बढ़ाएं उन्होंने बताया कि आगामी जिला पंचायत चुनावों से पहले बरेली जनपद की अधिकतम विधानसभा में बूथ स्तर कमेटियों का गठन करना अनिवार्य है उन्होंने यह भी बताया की आगामी चुनावों के परिदृश्य से जनपद बरेली एक महत्वपूर्ण भूमिका रखता है जिसके लिए उन्होंने जिला अध्यक्ष बरेली को निर्देश दिए कि वह अपने हिसाब से जिला कार्यकारिणी में संगठन आत्मक और उचित फेरबदल भी कर सकते हैं आगामी पंचायत चुनाव 2027 का सेमीफाइनल के रूप में माना जाएगा जिस जिले से जितने ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीत कर आएंगे 2027 के फाइनल में उनकी भागीदारी उनकी हिस्सेदारी उनके जिला पंचायत के चुनाव के आधार पर तय की जाएगी उन्होंने यह भी बताया कि जिस विधानसभा के सभी बूथ गठित हो जाएंगे उसकी 2027 के लिए दावेदारी उतनी ही ज्यादा बढ़ जाएगी सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा कार्यकारिणी के साथ-साथ विधानसभा के सभी 16 मंचों की कार्यकारिणी की घोषणा भी अतिशीघ्र कर दें इसमें किसी भी प्रकार का विलंब नहीं बर्दाश्त किया जाएगा उन्होंने बताया कि पार्टी एक लंबे समय से संघर्षरत है और अपने सामाजिक न्याय और सामाजिक एकता समाजिक कल्याण के मुद्दों से ना कभी भटकी है ना कभी भटकेगी पार्टी जो भी राजनीति कर रही है वह अपनी मूल आधार मुद्दों पर रहकर ही कर रही है और अपना दल सोने लाल के मूल आधार मूल स्तंभ जो है उनसे कभी भी किसी भी प्रकार का मोलभाव पार्टी नहीं करेगी पार्टी के संस्थापक ने जो भी जनकल्याण के लिए मुद्दे पार्टी की स्थापना के समय पर बनाए थे वह मुद्दे आजीवन कायम रहेंगे और पार्टी सदैव उन मुद्दों को ही लेकर आगे बढ़ेगी इस सभा में जनपद स्तर के और विधानसभा स्तर के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए यह भी कहा कि आपने बहुत कम समय में इतने सारे पदाधिकारी अगर इस सभा में उपस्थित हैं तो यह भी कहीं ना कहीं अपना दल सोने लाल बरेली के संगठन की शक्ति को प्रदर्शित करता है। इस सभा में जिला और विधानसभा स्तर के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने यह विश्वास दिलाया कि आगामी चुनावों में पार्टी का बरेली संगठन पूरे जोश खरोश के साथ चुनाव को संपन्न कराएगा और जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा पार्टी के कैंडिडेट को जिताने की कोशिश करी जाएगी। कार्यक्रम मे अपनादल एस के सभी प्रदेशीय, जनपदीय, बिधानसभा स्तरीय पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights