बिसौली। एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में सोमवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रिंसिपल शारदा बावेजा ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसपीआरए एवं सीओ बिसौली उपस्थित रहे। विशेष तौर पर एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार, सीओ सुनील कुमार, इंस्पेक्टर बिसौली हरेन्द्र सिंह एवं सब इंस्पेक्टर पूजा ने कार्यक्रम में भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को अपराध संबंधी जानकारी देते हुए साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा, बाल सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों को अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए और सतर्क रहने की सीख दी। स्कूल की डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल मीनू बत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण प्रदीप, निशांत, प्रशांत, सविता, पारुल, रचुल, सुजीत, एम.पी. सिंह, अनमोल, विष्णु कश्यप आदि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल रहे। अंत में एस.डी.बी. परिवार की ओर से पुलिस विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया गया