बरेली। श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति द्वारा चौधरी तालाब के पास 457 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही रामलीला मंगलवार से प्रारंभ होगी जिसमें अयोध्या से आए कलाकार लीला का मंचन करेंगे समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे प्राचीन रामलीला के उद्घाटन समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार , प्रदेश सरकार के मंत्री अरुण कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दिग्विजय सिंह शाक्य, मेयर उमेश गौतम , जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। मंगवार प्रथम दिवस सती मोह, राजा दक्ष यज्ञ, यज्ञ में माता सती का अग्नि प्रवेश, पार्वती अनुनय, शिव पार्वती विवाह, शिव पार्वती संवाद झांकी की लीला का मंचन किया जाएगा यह अनोखी रामलीला तीन अलग-अलग स्थान पर संपन्न होगी अंतिम दिवस 3 अक्टूबर को चौधरी तालाब स्थित रानी साहब के पाठक से दोपहर 3 बजे शोभा यात्रा प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरेगी इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंडित रामगोपाल मिश्रा , उपाध्यक्ष हरीश शुक्ला , घनश्याम मिश्रा , प्रदीप बाजपेयी , नीरज शुक्ला , महामंत्री नारायण दीक्षित, श्रेयांश बाजपेयी , धीरेंद्र शुक्ला , मंत्री बृजेश प्रताप सिंह , उपमंत्री आदित्य शुक्ला, शशिकांत गौतम , विनोद राजपूत, हर्ष अग्रवाल , वीरेंद्र अटल , यश चौधरी, आकाश गंगवार , शिवम वर्मा, प्रतीक अरोड़ा आदि लाग उपस्थित रहे।