बरेली। पंजाब में आई बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पंजाबी महासभा महिला इकाई की सदस्य भावुक हो उठीं और उन्होंने राहत कार्य का बीड़ा उठाया। रविवार को जनकपुरी गुरुद्वारे में ज्ञानी काला सिंह, सेंट्रल गुरुपरब कमेटी के अध्यक्ष ओबर्राए और जनकपुरी गुरुद्वारा अध्यक्ष हरनाम सिंह की मौजूदगी में संस्था द्वारा राहत सामग्री भेंट की गई। महिला इकाई की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए दो पेटी साबुन, दो पेटी कोलगेट पेस्ट और 1500 पैकेट सेनेटरी पैड सौंपे गए। संस्था की अध्यक्ष मनिशा आहूजा ने कहा कि जब भी देश या समाज पर कोई आपदा आती है, पंजाबी महासभा सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि महासभा की सभी महिलाएं उत्साहपूर्वक सहायता कार्यों में योगदान देती हैं। इस अवसर पर सिम्मी आनंद, बलविंदर कौर, रश्मि सरपाल, कुलजीत बासु, सुमन अरोड़ा, आलिंदा, पूनम अरोड़ा और अर्चना बब्बर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।