‘BMW ने मारी टक्कर, बाइक बस से टकराई’ : डिप्टी सेक्रेटरी की मौत की चश्मदीद ने सुनाई दर्दनाक कहानी

Screenshot 2025-09-15 171700
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र के धौलाकुआं इलाके में बीएमडब्ल्यू कार और बाइक की टक्कर में वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई है। उनकी पत्नी और कार चला रही महिला और उसका कारोबारी पति घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार व बाइक जब्त कर ली है।दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस के उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पुलिस को रविवार दोपहर एक बजे हादसे की सूचना मिली। दिल्ली कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां एक बीएमडब्ल्यू कार सड़क पर तिरछी खड़ी थी और एक बाइक मेट्रो पिलर संख्या 67 के पास सड़क के डिवाइडर के पास क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार एक महिला चला रही थी, जिसने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर वित्त मंत्रालय में उप सचिव नवजोत सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ जा रहे थे। हादसे के बाद दोनों घायल हो गए। गुरुग्राम निवासी आरोपी महिला गगनप्रीत कौर और उसके पति परीक्षित कैब से घायल नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को आसपास के अस्पताल के बजाय 22 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल ले गए। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

चोट लगने के कारण नवजोत सिंह की मौत
डॉक्टरों ने नवजोत सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने ही पुलिस को बताया कि चोट लगने के कारण नवजोत सिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी के साथ ही आरोपी महिला और उसके पति घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक मौके पर मिली
पुलिस ने घटना स्थल के सीटीटीवी कैमरों की जांच की। इससे पता चला कि कार सेंट्रल वर्ज से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर बाइक एक बस से टकरा गई। पुलिस को दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक मौके पर मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। 

हरिनगर में रहते थे नवजोत सिंह

पुलिस ने क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि नवजोत सिंह हरिनगर में रहते थे। आरोपी महिला भी घायल है, इसलिए पुलिस पूछताछ के लिए उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।

पुलिस का बयान सामने आया

दिल्ली पुलिस ने कहा कि धारा 281/125B/105/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान एफएसएल टीम और अपराध टीम ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों बीएमडब्ल्यू और मोटरसाइकिल की भी जांच हो रही है।

पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी महिला और उसका पति अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। वे घोड़े के चमड़े की काठी, सीट, कवर, बेल्ट आदि बनाने का व्यवसाय करते हैं। आगे की जांच जारी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights