बरेली। पितृ पक्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भारत सरकार एवं आईआरसीटीसी के सहयोग से चलाई जा रही भारत गौरव स्पेशल ट्रेन एक बार फिर बरेली से रवाना हुई। इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालु गयाजी, जगन्नाथपुरी, कोणार्क मंदिर, गंगासागर, कोलकाता का काली मंदिर, बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, अयोध्या धाम सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रियों को यात्रा के दौरान नाश्ता, भोजन, रात्रि विश्राम सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। यात्रा की शुरुआत आज बरेली से मेरठ–लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेन द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान से हुई। इसके बाद लखनऊ से भारत गौरव ट्रेन गयाजी के लिए रवाना होगी। इस धार्मिक यात्रा में आनंद पाल सिंह, चेतेन्द्र पाल सिंह राज, कुँवर युवांश सिंह, रिद्धि सिंह, प्रतिभा सिंह, कविता सिंह और तृप्ति सिंह सहित परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए।