बदायूं।आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लखीमपुर खीरी में महिला के साथ हुई अभद्रता के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह भी अपनी टीम के साथ शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज देश मे जिस तरह की राजनीति भाजपा कर रही है वो बिल्कुल शर्मसार करने वाली राजनीति है पीड़ित महिला के साथ उनकी पार्टी को जब खड़ा होना था तब उनकी पार्टी के नेता फेसबुक ऑयर ट्विटर पर ही रह गए परंतु हमारी नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा को ललकारा है कि महिला किसी पार्टी किसी संगठन की हो अगर उसके साथ उत्पीड़न होगा तो कांग्रेस पार्टी उसके साथ खड़ी होकर उसके हक की लड़ाई लड़ेगी इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आतिफ खान, महासचिव रहीम दाद खान, कोषाध्यक्ष सुशीला कोरी, फहीम अहमद, शफी अहमद, नुसरत, शरद कुमार आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे\