बदायूं में पुलिस-पीएसी ने कांग्रेसियों से मंत्री दिनेश सिंह का पुतला छीना,धक्का मुक्की हुई,प्रदर्शन
बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल लाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में रायबरेली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी का रास्ता प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप द्वारा रोकने के विरोध में कांग्रेसी परशुराम चौक कांग्रेस कार्यालय से उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप का पुतला लेकर जुलूस के रूप में निकले चौराहे पर पीएसी के साथ पुलिस बल खड़ा था जिन्होंने कांग्रेस जनों से काफी धक्का मुक्की होने के बाद पुतला छीनेते हुए नष्ट कर दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने परशुराम चौक पर दिनेश प्रताप मुर्दाबाद, पुलिस के दम यह सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी, जब डरे नहीं हम गोरों से नहीं डरेंगे चोरों से, के नारों साथ उत्तर प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में असरार अहमद पूर्व शहर अध्यक्ष श्रमिक नेता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यालय पर कांग्रेस के वक्ताओं ने एक मंत्री द्वारा जिस तरीके से संसद के विपक्षी नेता राहुल गांधी जी का रास्ता रोकने का प्रयास किया गया वह उनकी छिछोरी मानसिकता को दर्शाता है।विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ,जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मोरपाल प्रजापति, जिला महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल, जिला महासचिव कृष्ण वीर मोर्या,जिला सचिव अशोक कश्यप असद अहमद, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया एडवोकेट ओमप्रकाश प्रजापति शहर उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ,वसीम अहमद, महेश शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अकील अहमद ,शहर महासचिव सत्तार मियां, शहर कोषाध्यक्ष , हाजी नाजिर हुसैन ,शहर महासचिव अनिल शर्मा महासचिव पूनम ,आयशा बी आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।













































































