बदायूं। थाना कुंवरगांव पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना दिवस/समाधान दिवस का आयोजन किया गया । थाना कुंवरगांव पर थाना दिवस/समाधान दिवस पर उपस्थित रहकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर अधिकांशत् शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा संबंधित को निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा थाना दिवस/समाधान दिवस रजिस्टर चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए तत्पश्चात एसएसपी द्वारा थाना कुंवरगांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में थाना कार्यालय,हवालात,मालखान,बैरक,महिला हेल्प डेस्क,सीसीटीएनएस तथा मैस आदि का मुआयना किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। प्रभारी निरीक्षक कुंवरगांव वेदपाल सिंह तथा अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी थाना उझानी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 हृदेश कठेरिया द्वारा थाना फैजगंजबेहटा पर उपस्थित रहकर थाना दिवस/समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी निस्तारण कराया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना उझानी पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।