अयोध्या में सीएम योगी का बयान: सनातन धर्मियों ने 500 साल संघर्ष कर बनाई अपनी आस्था की मिसाल

Screenshot 2025-09-12 174110
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या।  मॉरीशस के प्रधानमंत्री को अयोध्या एयरपोर्ट से विदा करने के बाद दोबारा अयोध्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जगदगुरु रामानंदाचार्य के रामघाट स्थित हरि गोपाल धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे एक बार फिर अयोध्या धाम की पावन धरा पर नमन करने का अवसर मिला है। अभी मॉरीशस के प्रधानमंत्री एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम का दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के उपरांत वह यहां से प्रस्थान किए हैं उनके द्वारा इस बारे में जानकारी ली जा रही थी कि कितने वर्षों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का फिर से निर्माण हो पाया है तब हमने बताया कि 500 वर्ष लग गए हैं। 500 वर्षों तक कोई एक धर्म लगातार सम विषम परिस्थितियों में अपनी आस्था के लिए संघर्ष करें और अंततः  प्राप्त करें यह अयोध्या में आज रामलाल के भव्य मंदिर और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से अयोध्यावासियों ने और सनातन धर्मियों ने करके दिखाया है। ये लोग बस यही कहते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन पूज्य संतों की साधना और संघर्ष का परिणाम अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रूप में हम सबको देखने को मिल रहा है। आज उन सभी संतो की आत्मा को शांति का अनुभव हो रहा होगा। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights