बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सफरी निवासी नन्नी पत्नी रमजानी ने एसएसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पति, दामाद अमीर अहमद, पुत्री शायरा, देवर शहजादे सहित परिजनों ने उससे मायके से 50 हजार रुपये और जेवर लाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट की गई, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया और घर से निकालकर तलाक की धमकी दी गई। महिला का कहना है कि घटना के दौरान उसके ₹10 हजार नकद व जेवर भी छीन लिए गए। उसने बताया कि जब भाई को बुलाया तो विपक्षियों ने उसे भी थाने में बंद करा दिया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।