बदायूं। आगाज द वॉयस ऑफ यूथ संस्था के संस्थापक आमिर सुल्तानी ने आज अपनी टीम के साथ sks24news network के स्टूडियो में आकर प्रधान संपादक शरद शंखधार को हिंदी पत्रकारिता की 38 वर्षों तक निरन्तर सेवा करने पर अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। आगाज द वॉयस ऑफ यूथ संस्था के संस्थापक आमिर सुल्तानी ने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार ने जिले का नाम रोशन किया है,हम सभी को इन पर नाज है। उन्होंने कहा कि हम सभी इनकी सादगी,निष्पक्षता,निर्भीकता का सम्मान करते है। उन्होंने कहा वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखधार को 38 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहने पर अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देकर हम सभी का भी मान सम्मान बढ़ाया है। सम्पूर्ण जिले को भी बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि 38 वर्षों तक निरन्तर हिंदी की सेवा करना और वर्तमान में भी सक्रिय रहना बहुत बड़ी बात है। अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी द्वारा शरद शंखधार को डाक्टरेट पीएचडी की मानद उपाधि देना उनकी ही नही बल्कि पूरे जनपद की बड़ी उपलब्धि व खुशी की बात है। इस मौके पर आगाज द वॉयस ऑफ यूथ संस्था के संस्थापक आमिर सुल्तानी, जुहेव असलम खान,इमरान खान आदि ने शरद शंखधार को शॉल ओढ़ाकर,फूल माला पहना कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।