उझानी में दशलक्षण पर्व पर महावीर स्वामी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई,जगह-जगह स्वागत

Screenshot 2025-09-09 200708
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। जैन समाज के दशलक्षण धर्म पूजा के बाद श्री महावीर स्वामी जी की रथ यात्रा जैन मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जैन मन्दिर जी में समापन हुई। जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के दसों धर्म उत्तम क्षमा , मार्दव , आर्जव,शौंच, सत्य, संयम, तप, त्याग, अकिंचन और ब्रह्मचर्य की पूजा अर्चना पंचमी तिथि से अनन्त चतुर्दशी तक बहुत ही उल्लास और आनन्द से की गई। मथुरा से आए पुजारियों द्वारा भक्ति भाव से पूजा संपन्न कराई गई। कल मंदिर जी में क्षमावाणी पर्व धूम धाम से मनाया गया, इस दिन बीते साल में जाने अनजाने हुई गलतियों की क्षमा याचना मिच्छामि दुखडम द्वारा की गई।
दसों दिवस में बच्चों के बहुत से मनमोहक नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नमोकार मंत्र प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।शशांक जैन की जोड़ी कमाल की प्रतियोगिता में 4 टीमों में तृप्ति जैन की महावीर टीम ने बाजी मारी व पुरस्कार काजोल, भव्या, नीरज, रोली, दिव्या सहित पूरी टीम ने जीते। जैन धर्म पर आधारित तृप्ति जैन के तंबोला गेम में श्री मति प्रतिभा जैन, शशांक जैन, सम्यक, अरीशा, चिराग आदि विनर रहे। मोनिका जैन के तीर्थ वंदना गेम में अनीता जैन, संगीता जैन, अरीशा विनर रहे। कार्यक्रम कराने में सिद्धार्थ जैन, आकाश जैन, संगीता जैन, रूपा जैन, मोनिका , अनामिका, प्रतिभा जैन, सीमा जैन आदि का महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके उपरांत आज रथ यात्रा के पावन अवसर पर श्री जी को रथ पर लेकर बैठने का सौभाग्य सौधर्म इंद्र के रूप में श्री दीपक जैन पुत्र श्री ऋषभ जैन, कुबेर इंद्र की बोली का सौभाग्य शशांक जैन पुत्र श्री अरविन्द जैन एवं रथ सारथी की बोली श्री तुषार जैन, संजीव जैन, अजय जैन को प्राप्त हुआ। भगवान के सेवक इंद्र अयांश, आर्जव, परिणय, सम्यक आदि रहे। जगह जगह रथ यात्रा मार्ग में जलपान वितरीत हुआ। बैंड, नगाड़ों के साथ रथ यात्रा धूम धाम से निकली गई। सुंदर सुंदर झांकियां ने रथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। तत्पश्चात् जैन संत भवन उझानी में भोजन प्रसाद की व्यवस्था समस्त समाज की हुई। रथ यात्रा में नगर चेयरमैन श्रीमती पूनम अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा श्री सचिन अग्रवाल, विवेक उपाध्याय सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। बदायूं एवं बिल्सी जैन समाज के अध्यक्ष श्री संजय जैन, मृगांक जैन, मनीष जैन, अनिल जैन सोनी जी सहित सभी साधर्मी बंधुओं ने परिवार सहित रथ यात्रा में सम्मिलित होकर रथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। रथ यात्रा में अनूप जैन अध्यक्ष, रजनी जैन महिला मंडल अध्यक्ष, जयदीप जैन मंत्री,अभिषेक जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, कुलदीप जैन, पवन जैन, पम्मो जैन, पारस जैन, आकाश जैन,निखिल जैन, बॉबी जैन, विनीत जैन, पिंकुल जैन,सतीश जैन, संचित, अंकित, संगीता जैन, मनका जैन,प्रतिज्ञा, प्राची, अनामिका, बीनू, प्रतिभा, मोनिका, सीमा, रुचि, कृति एवम समस्त जेन समाज का महत्त्वपूर्ण सहयोग रहा !

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights