पाँच मिनट की वारिश में ही खुली नगर पालिका की पोल,लगे गंदगी के अम्बार

dd610638-2b00-453f-ac3b-dfa31e69c9df
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर में पहली बरसात होने के बाद नगर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।बरसात से लोगों के घरों में पानी घुस गया वहीं सड़को पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आयी जिससे आम लोग परेशान दिखे।नगर का मुख्य नाला व नालियां फ्लो ओवर होने से गंदगी निकलकर सङको पर आ गई और गंदा पानी घरों में भर गया।जिससे मौहल्ले वासी खासा परेशान हैं।

शनिवार को बरसात होने से नगर के मौहल्ला गंज शदीदां में मुख्य नाला फ्लो ओवर होने के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया वहीं सड़को पर कीचड़ ही कीचड़ फैल गई।कीचड़ में लोगों का निकलना दुश्वार हो गया।नाले किनारे नाला फ्लो ओवर होने से नाले के किनारे बने मकानों के सामने नाले का मलवा जमा हो गया।वहीं नगर के मेन बाजार में नालियां चोक होने के कारण नालियों का पानी सड़क पर जगह-जगह भर गया।जिससे बाजार के फुटपाथ पर नालियों से निकलकर मलवा जमा हो गया।वहीं बरी वाली मस्जिद के पास नालियों का पानी फ्लो ओवर होकर जमा हो गया।जिससे नमाज अदा करने वालों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ा।वहीं दुकानदारों ने नालियों से स्वयं कूड़ा निकालकर नालियों की साफ सफाई की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights