बरेली। बिहारीपुर दरगईया गली स्थित श्री दुर्गा जी धाम मंदिर पर श्री गणेशोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का भव्य शोभायात्रा निकालकर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। भक्तगण “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ गुलाल उड़ाते हुए झूमते-गाते आगे बढ़े। इस दौरान कई स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। श्री दुर्गा जी धाम मंदिर की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ जगत्गुरु चित्रगुप्त आचार्य सच्चिदानंद महाराज, पीठाधीश्वर चित्रगुप्त पीठ वृन्दावन ने गणेश जी की आरती उतारकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में बैंड-बाजा, पंजाबी ढोल और आतिशबाजी का विशेष आकर्षण रहा। पूरे रास्ते में जगह-जगह नाश्ते व जलपान के साथ भक्तों का स्वागत किया गया। शोभायात्रा का रूट बिहारीपुर टंडन बाड़ा, बीवी जी की मस्जिद, छैल बिहारी मार्ग, सौदागरान, सीताराम कुचा, नीम की चढ़ाई, साहूकारा होते हुए किला फाटक पर संपन्न हुआ। इसके बाद सभी मूर्तियों को गाड़ियों से रामगंगा नदी ले जाया गया, जहाँ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा, महामंत्री मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विवेक कक्कड़, कमल टंडन, नवीन सूरी, लवलीन कपूर, संजीव कपूर, इंद्रदेव त्रिवेदी, संतोष कपूर, मोनिका मेहरा, अंजू खन्ना, शोभना अरोड़ा, सिद्धांत अरोड़ा, कामिनी शर्मा, किरण कटारिया, भावना मेहरोत्रा, सरिता दुबे, विपिन कुमार, अभय रस्तोगी, प्रमोद रस्तोगी, पारस शर्मा, नितिन मेहरोत्रा, संजय शर्मा सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।