बरेली के राजा गणपति बप्पा के विसर्जन में नम हुई आंखें

WhatsApp Image 2025-09-05 at 8.05.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति व भैरव सेवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय दशम द ग्रेट गणपति महोत्सव 2025 का समापन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। शिवाजी पार्क, जनकपुरी, राजेन्द्र नगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में प्रथम सत्र का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनन्द, अध्यक्षता बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. पवन सक्सेना, डॉ. शरद अग्रवाल, सौरभ कुमार अग्रवाल, पार्षद सतीश कातिब ‘मम्मा’ समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजन-हवन आचार्य गोपाल कृष्ण ठाकुर के करकमलों से सम्पन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर सक्सेना, सीए विनीश अरोरा, जीतेश राज नक्श, मनीष रस्तोगी, विशेष कुमार, अखिलेश शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, आकाश पुष्कर, मनोज भारती, अभिषेक सक्सेना, डिंपल मेदिरत्ता, पूनम सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया। गणमान्य अतिथियों को द ग्रेट बरेलियंस एवं गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में भगवान गणपति बप्पा की प्रतिमा विसर्जन यात्रा शिवाजी पार्क से प्रारंभ हुई। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु जनकपुरी की गलियों से होकर छत्रपति शिवाजी चौक, डी.डी. पुरम चौराहा, ईट पंजाया चौराहा और कैंट मार्ग से होते हुए रामगंगा तट पहुंचे। यहां विधिविधान से पूजन-अर्चना व महाआरती के बाद बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत व प्रसाद वितरण किया गया। विसर्जन के क्षणों में श्रद्धालुओं की आंखें नम हो उठीं और सभी ने “अगले बरस तू जल्दी आ” की प्रार्थना के साथ बप्पा को विदाई दी। अंत में संरक्षक सी.एल. शर्मा एवं अनुपम कपूर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights