बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पार्षद सतीश कातिब, सुधीर मोहन, श्यामदीप सक्सेना और अतुल सक्सेना ने सेवानिवृत्त शिक्षक संतोष कुमार सक्सेना, वीरेन्द्र रायजादा, आशा सक्सेना तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त महेन्द्र कुमार सक्सेना को मोमेंटो भेंटकर एवं साल उड़ाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि “शिक्षक केवल मार्गदर्शक ही नहीं, बल्कि गुरु, मित्र और प्रेरणा का स्रोत होते हैं। वे विचारों को आकार देते हैं और चरित्र का निर्माण करते हैं।” कार्यक्रम में राजेश सक्सेना, विधान रॉय, माया सक्सेना, मंजू लता सक्सेना, अमित आनंद, मनोहर लाल जौहरी, चन्द्र प्रकाश सक्सेना, संजीब कुमार सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, रजनी सक्सेना, स्नेह राज सक्सेना समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की।