उझानी । थाना कादरचौक क्षेत्र के भूड़ा भदरौल गांव के रहने वाले 50 वर्षीय चुन्नीलाल पुत्र नेतराम, 55 वर्षीय रामदास पुत्र सुखलाल व 40 वर्षीय राकेश पुत्र हमानी लाल बाइक द्वारा थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा तट पर गणेश विसर्जन करने जा रहे थे। तभी कछला के बरेली – मथुरा हाइवे पर डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गई। राहीगरों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उझानी में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने चुन्नीलाल व राकेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया । वहीं घायल रामदास का प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी!