छः दिन में अपहृता बालिका सकुशल बरामद, अपहरण में शामिल दंपत्ति गिरफ्तार
बरेली। पार्वती पत्नी मोनू की 3 बर्ष 6 महा की पुत्री कुमारी ऋषिका का अपहरण बरेली जंकशन टिकट घर के पास से हो गया है पार्वती पत्नी मोनू जिला हरिद्वार के थाना ज्वाला पुर मोहल्ला गोगाल मंदिर के पास के रहने वाले है।
जीआरपी सीओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया पार्वती ने बेटी अपहरण होने का मुकदमा जीआरपी थाना बरेली जंक्शन पर दर्ज कराया था। थाना जीआरपी बरेली जंक्शन एवं आरपीएफ पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजीकृत मुकदमा के आधार पर सम्बन्धित अपहृता कुमारी ऋषिका उम्र लगभग 3 वर्ष 6 माह को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस अपहरण कांड में शामिल अभियुक्त दंपत्ति को भी गिरफ्तार किया है।
यह सफलता पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे मुरादाबाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जीआरपी बरेली जंक्शन के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस टीम की मदद से मिली।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है
कुसुम पत्नी नन्हे उर्फ ननुआ उम्र लगभग 40 वर्ष, नन्हे उर्फ ननुआ पुत्र ओमकार निवासी मोहल्ला बड़ी बाजार, थाना गढ़िया रंगीन, जनपद शाहजहाँपुर, हाल पता फर्रुखाबाद रोड, थाना जलालाबाद में रहने लगे हैं पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध थाना जीआरपी बरेली जंक्शन में मुकदमा पंजीकृत के आधार पर महिला को सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल की लोकेशन के द्वारा गिरफ्तार कर लिया । महिला कुमारी ऋषिका बच्ची को बेचने के लिए के जा रही थी तभी पुलिस ने बच्ची सहित महिला उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संदीप बालियान, उपनिरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह, निरीक्षक विनीता कुमारी (आरपीएफ) सहित कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं सर्विलांस टीम में जीआरपी बरेली और गाजियाबाद के पुलिसकर्मी सक्रिय रहे।
पुलिस ने बालिका को परिजनों के सुपुर्द करने तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।













































































