पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई

WhatsApp Image 2025-09-03 at 7.34.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय, रामपुर गार्डन में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के.बी. त्रिपाठी ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और असहयोग तथा सविनय अवज्ञा आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वे महान राजनेता होने के साथ-साथ प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार भी थे। जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी ने बताया कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे नेटवर्क के सुधार और पुणे में लोको शेड की शुरुआत जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। वे भारतीय संविधान सभा के सदस्य भी रहे। उनका जीवन जनसेवा, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक था।

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुजम्मिल रज़ा ख़ान, इक़बाल रज़ा, आर.बी. प्रजापति, सुरेश वाल्मीकि, रमेश श्रीवास्तव, कमरुद्दीन सैफ़ी, सरताज हुसैन, तीरथ वाल्मीकि, नज़्मी ख़ान, सरफ़राज़ ख़ान, तवरेज़ ख़ान, मोबिन अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights